सर्वाधिक मतों से आगे चल रहे राकेश सिंह भदौरिया का हुआ सम्मान,,
देवास। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद, जबलपुर के चुनाव में सर्वाधिक मतों से आगे चल रहे अधिवक्ता राकेश सिंह भदौरिया का जन्मदिन जिला अभिभाषक संघ, देवास द्वारा हर्षोल्लास के साथ संघ के सभाकक्ष में मनाया गया। इस अवसर पर संघ पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनका मोतियों की माला एवं पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं तथा युवा अधिवक्ताओं ने माताजी का चित्र भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी ने बताया कि देवास अभिभाषक संघ को श्री भदौरिया पर गर्व है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता परिषद के चुनाव में मिली व्यापक जनस्वीकृति उनकी लोकप्रियता और अधिवक्ताओं के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री भदौरिया के नेतृत्व में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं के हितों को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान संघ अध्यक्ष राम प्रसाद सूर्यवंशी एवं संघ सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू) ने श्री भदौरिया की देवास अभिभाषक संघ की सदस्यता ग्रहण कराते हुए संघ की रसीद काटकर उन्हें अभिभाषक संघ देवास का सदस्य बनाया। इस अवसर पर संघ उपाध्यक्ष विशाल तिवारी, संघ उपाध्यक्ष श्रीमती जयंती पौराणिक, सह सचिव अशोक गुजराती, कुमारी दीपिका सुनहरी, कोषाध्यक्ष गीता शर्मा, पुस्तकालय सचिव विजय सोनी, श्रीमती सरिता उपाध्याय, राजकुमार श्रीवास्तव, हेमंत शर्मा, प्रदीप भार्गव, प्रकाश शर्मा, पवन रत्न तिवारी, नमन सोनी, हीरो सोलंकी,सोहन सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे। संघ सचिव चंद्रपाल सिंह सोलंकी (छोटू) ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्री भदौरिया को जन्मदिन एवं चुनाव में शानदार बढ़त के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में अधिवक्ताओं के हितों की प्रभावी पैरवी होगी। अपने संबोधन में राकेश सिंह भदौरिया ने देवास बार एसोसिएशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अधिवक्ताओं का जो स्नेह और विश्वास मिला है, उसे वे सदैव याद रखेंगे। उन्होंने देवास बार एसोसिएशन के विकास एवं अधिवक्ताओं के हित में कई महत्वपूर्ण सौगातें देने का वादा किया और कहा कि अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने श्री भदौरिया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।

0 Comments