इमाम हुसैन ने अपनी क़ुर्बानी देकर हक़, इंसानियत और ईमानदारी के अलम को हमेशा के लिए बुलंद कर दिया: पूर्व सांसद उबैदुल्लाह ख़ान आज़मी
देवास। सेंट अशरफ फाउंडेशन के तत्वावधान में हुसैनी इज्तिमा हुआ शहर काजी मौलाना इरफान अहमद अशरफी साहब के रूहानी फैजान से देवास सीनियर नोमान अहमद अशरफी साहब की सरपरस्ती हुए इस ऐतिहासिक हुसैनी इज्तिमें में अजमेर शरीफ से खादिम ए खास आदिल मियां चिश्ती साहब उत्तर प्रदेश से पीरे तरीकत हजरत सैयद फैजान अशरफ अशरफी साहब पूर्व संसद औबेदुल्ला आज़मी साहब फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश से हिलाल रज्जाकी मिस्बाही साहब बुरहानपुर से पीर ए तरीकत हजरत बाकी बाबा अशरफी साहब कुमेल अशरफ अशरफी साहब और उलेमाए इकराम ने शिरकत की
अपनी तकरीर में हज़रत ओबेदुल्ला आज़मी साहब ने की इमाम हुसैन ने कर्बला के मैदान में कुर्बानी देकर हक इंसानियत और ईमानदारी के अलम को हमेशा के लिए बुलंद कर दिया अपनी तकरीर में हज़रत फ़ेज़ान अशरफ अशरफी साहब ने कहा कि जिसने अहले बैत से मोहब्बत की उसकी जिंदगी कामयाब हो गई। हिलाल रज्जाकी साहब ने हुसैनी इज्तिमें में हजरत मौला अली ओर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की शान में मनक़बत के अशआर पढ़े।
मुफ़्ती ज़रीफ़ अहमद अशरफ़ी ने क़यादत की और क़ाज़ी हुसैन अहमद अशरफ़ी की निगरानी में इंतिहाई शानो शौकत से हुसैनी इज्तिमा मुन्अकिद हुआ। मेहमानों का स्वागत सेंट अशरफ फाउंडेशन के सदर जावेद शेख अशरफी ओर कासिम अहमद अशरफी ने किया। देर रात तक चले प्रोग्राम में हजारों लोगों ने हुसैनी लंगर लिया आदिल मियां चिश्ती साहब ने बिस्मिल्लाह पढ़कर लंगर की शुरुआत की।
जलसे की निजामत फर्रुखाबाद से आए शाहिद रजा साहब ने की। जल्से में बुरहानपुर से हज़रत डॉक्टर कुमैल अशरफ़ अशरफ़ी साहब, इंदौर से सूफ़ी मुख़्तार अशरफ़ अशरफ़ी साहब, सूफ़ी ख़ालिद इकराम साहब, सूफ़ी शरीफ़ अशरफ़ी, भोपाल से हाफ़िज़ बशीर अशरफ़ी, शाजापुर से मुनव्वर हुसैन वारसी, व दीगर उलमा व मशाइख़ ने शिरकत की।

0 Comments