देवास।रामद्वारा में गुरु पूर्णिमा पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। महंत स्वामी रामनारायण जी ने बताया कि रामद्वारा में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय राम स्नेही संप्रदाय के प्रवर्तक 1008 श्री रामचरण जी महाराज की अनुभेव वाणी का पाठ संत राम सुमिरन जी एवं बाल संत पुनीत राम जी द्वारा प्रातः 8 से 9 बजे तक किया जाएगा। दोपहर 12:00 महा आरती की जाएगी। सभी भक्तों को गुरु दीक्षा प्रदान एवं राम नाम मंत्र दिया जाएगा।
गुरु पूर्णिमा से चातुर्मास सत्संग प्रारंभ होगा,जिसके अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजन, भजन कीर्तन, प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। राम द्वारा सत्संग मंडल ने सभी भक्तजनों से चातुर्मास सत्संग का लाभ लेने का आग्रह किया है।

0 Comments