जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास, 07 जुलाई 2026/ जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
शासकीय भूमि पर से अवैध कब्जे को हटवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदेक पंकज मीणा निवासी ग्राम पांगरा तहसील कन्नौद ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे को हटावाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
संबल योजना का लाभ दिलाया जाए
जनसुनवाई में आवेदिका जमना बाई पति राजाराम निवासी भौंरासा ने संबल योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
जल निकासी करवाई जाएं
जनसुनवाई में आवेदक रामप्रसाद निवासी ग्राम बरखेड़ा कोतापाई ने कृषि भूमि के पास से जल निकासी के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
पेंशन लाभ दिलवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक निर्मला पति सोहनलाल अजमेरा निवासी हाटपीपल्या ने पेंशन दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments