Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास को स्वर्णिम सफलता

सीनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में देवास को स्वर्णिम सफलता
देवास। ग्यारहवीं सीनियर मिनी गोल्फ चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर छत्तीसगढ़ में 15 जून से 1 जुलाई के मध्य किया गया। देवास मिनी गोल्फ एसोसिएशन के अध्यक्ष स्वप्निल जैन एवं सचिव अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि देवास जिले से 15 खिलाड़ियों का चयन इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में नैतिक जैन, कनक जैन, करूणा मालवीय, अमरनाथ शर्मा, वैष्णवी बंसोड, अदिति गोपनारायण, रिद्धिमा राठौर, हर्षिता पवार, वंश राजोरे, कंवलजीत सिंह, नैतिक वर्मा सत्यम चौधरी, अनिरुद्ध सिरोहिया और नवीन कुमार सम्मिलित रहे। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नैतिक जैन ने टीम इवेंट में स्वर्ण पदक एवं सिंगल नॉकआउट इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। अमरनाथ शर्मा ने नॉकआउट टीम इवेंट में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कनक जैन को नॉकआउट टीम इवेंट में कास्य पदक एवं सिंगल इवेंट में रजत पदक प्राप्त हुआ। करूणा मालवीय ने स्ट्रोक सिंगल इवेंट में कास्य पदक प्राप्त किया। सभी पदक विजेताओं एवं अन्य प्रतिभागियों का पद्मजा स्कूल के खेल मैदान पर सम्मान किया गया। सम्मान समारोह की मुख्यअतिथि मिनी गोल्फ की संरक्षक डॉ कोमल जैन रही। पंकज वर्मा, विकास देशमुख, शशिकांत नकसवाल, निधि सावनेर आदि की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। खिलाडियों की सफलता पर जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी सेना गडरिया, राजीव श्रीवास्तव, रागिनी चौहान, चंद्रपाल सोलंकी, योगेश द्विवेदी, निरंजन यादव, पवन यादव, जावेद पठान आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...