Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

यंग मेलोडियंस ऑर्केस्ट्रा समूह द्वारा त्रिवेणी संगम का आयोजन संपन्न,,गायक कलाकारों ने बांधा समा

यंग मेलोडियंस ऑर्केस्ट्रा समूह द्वारा त्रिवेणी संगम का आयोजन संपन्न,,
गायक कलाकारों ने बांधा समा
देवास। शहर की प्रतिष्ठित संगीत संस्था यंग मेलोडियंस ऑर्केस्ट्रा समूह, देवास द्वारा हिंदी फिल्म संगीत के तीन महान गायकों मोहम्मद रफ़ी, किशोर कुमार एवं मुकेश को समर्पित त्रिवेणी संगम कार्यक्रम का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर, सयाजी द्वार, देवास में किया गया। आयोजक नजर शेख मामू, मुश्ताक शाह, दिलीप दरबार एवं निशा खान ने बताया कि कार्यक्रम में समाजसेवी राधेश्याम सोनी, लॉ कॉलेज के प्रिंसिपल अजय चौहान,ब्लाईंड स्कूल अध्यक्ष बलजीतसिंह सलूजा, औदुम्बर रामायण मंडल के डी.के.जोशी, पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष गोवर्धनसिंह चंदेल, समाज सेवी मनीषा बापना, पी.एन.तिवारी, लोकेश विजयवर्गीय, डॉ. इकबाल कुरेशी, आलोक राठौर पायलेट, कैलाश पटेल काका अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम में दिलीप दरबार, मनीष जैन, रवि अग्र्रवाल, प्रेम राजेश, देव ठाकुर, सुरेन्द्र सिंह भाटिया इंदौर, राजपूत सर, माधुरी दायमा, रिजवाना खान, प्रियंका दुबे, प्रीति ठक्कर, कविता निगम, शक्तिवर्धन निगम, अजय दायमा, मुकेश ठक्कर, के.के. मालवीय ने अपनी सदाबहार नगमों की प्रस्तुति देकर उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संयोजन धीरज बाघमारे एवं श्रीमती अंजू शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन सलीम शेख ने किया तथा आभार संस्था संरक्षक ने माना।
यह  हुए सम्मानित
कार्यक्रम में इकबाल खान भौंरासा को रफी अवार्ड, देवेन्द्र पंडित को महेन्द्र कपूर अवार्ड, निशा खान को लता मंगेशकर अवार्ड, सुनील पुराणिक को मुकेश अवार्ड, पूर्णिमा ठाकुर को आशा भोसले अवार्ड, शबनम पठान को शमशाद बेगम अवार्ड, शहजाद पठान को किशोर कुमार अवार्ड, राजदीप घट्टानी को कुमार शानू अवार्ड, गौतम पोद्दार को मन्नाडे अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौतम पोद्दार, नज़र शेख मामू को एवं दिलीप दरबार को अवार्ड से नवाजा गया।
नजर शेख मामू, मुश्ताक शाह, दिलीप दरबार, निशा खान ने उपस्थित श्रोताओं एवं कलाकारों को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...