Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आई एम इन लव रोमांटिक गीतों का सफल आयोजन सम्पन्न

आई एम इन लव रोमांटिक गीतों का सफल आयोजन सम्पन्न
देवास। स्वर संचार समूह द्वारा रोमांटिक गीतों का सफल आयोजन आई एम इन लव 7 जुलाई मंगलवार को प्रीतमलाल दुवा सभागृह इन्दौर में सम्पन्न किया गया । समूह की परिकल्पना निर्धारक भारती होलकर ने बताया कि यह आयोजन आयोजक एवं संयोजक दिनेश कुमार बावने.मालव किशोर  एवं आयोजक मंडल के कुशल नेतृत्व में किया गया।आयोजन का संचालन सूत्रधार राजेश गोधा परवाज़ द्वारा किया गया। इस आयोजन में एक से बढ़कर एक रोमांटिक युगल एवं सोलो गीतों की प्रस्तुतियाँ पेश की गईं। जिसमे मुख्य गायक संतोष कुमार कोल अतिथि गायक ,रामकुमार शर्मा सहसंयोजक, डॉ. कीर्ति चतुर्वेदी, भारती होलकर परिकल्पना, मौनिका गौड़ देवास, मनीष जैन देवास, शैलजा शर्मा, तरुण सिह उज्जैन, ललित वेद देवास, डॉ. ओ. पी. गंगे मार्गदर्शक सेंधवा और दिनेश कुमार बावने ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन में तकनीकी सहयोग प्रमोद पारे, राजा साउण्ड ध्वनि संचालक और फ़ोटो वीडियोग्राफ़ी हेमंत राठौड़ द्वारा की गई । सभी स्वर सधको को समूह के पदाधिकारियों एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। भारी वर्षा होने के बाद भी भरपूर उपस्थिति से संगीत प्रेमी श्रोतागण ने सभी स्वर सधको का उत्साहवर्धन कर आयोजन की अत्यधिक सराहना की।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...