Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

शिवराजसिंह चौहान ने पं. भरत व्यास को बनाया वृक्षमित्र,,संवाद भी किया

शिवराजसिंह चौहान ने पं. भरत व्यास को बनाया वृक्षमित्र,,संवाद भी किया
देवास। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली द्वारा गत दिवस दिल्ली में पर्यावरण संरक्षण संकल्प वृक्षमित्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में आयोजित उक्त कार्यक्रम में देवास के युवा समाजसेवी पं. भरत व्यास ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देना था, जिसमें देश भर से पर्यावरण प्रेमियों को आमंत्रित किया गया था। इसके तहत देवास जिले से एकमात्र पं. भरत व्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। इस संबंध में व्यास ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान से संवाद किया और शिखर लोक कल्याण सामाजिक समिति के माध्यम से वर्ष 2008 से जल, जंगल, जमीन एवं पर्यावरण की दिशा में किए गए कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर व्यास ने वृक्षमित्र संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण करने का संकल्प लिया। वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने मंच पर व्यास को बुलवाकर पौधा सौंपते हुए ष्वृक्षमित्रष् बनाया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...