Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब आफ देवास सिटी का चार्टर नाइट एवं संस्थापन समारोह आयोजित

लायंस क्लब आफ देवास सिटी का चार्टर नाइट एवं संस्थापन समारोह आयोजित


देवास। लायंस क्लब आफ देवास सिटी का चार्टर नाइट एवं संस्थापन समारोह स्थानीय होटल रामाश्रय पैराडाइज होटल में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमपूज्य गुरुदेव आचार्य श्री आनंदशुक्ला जी चारभुजानाथ मंदिर सांवेर एवं अतिथि वक्ता संस्थापन अधिकारी एम जे एफ लायन डॉक्टर मनिंदरसिंह चंडोंक थे। मंचासीन अन्य अतिथियों में केबिनेट सचिव लायन अनिल मोदी, लायन मुरली अरोरा,रीजन चेयरपर्सन लायन औसाफ कुरेशी,झोन चेयरपर्सन लायन मयंक काबरा,क्लब अध्यक्ष लायन अनिल कुमार नागर, क्लब सचिव लायन प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन एम एल डाबी, निवृत्तमान क्लब अध्यक्ष लायन मनोज बिंदल, क्लब सचिव लायन भगवान गोयल थे।
सर्वप्रथम क्लब अध्यक्ष ने कार्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की। लायन एम एल डाबी ने ध्वज वन्दन किया। चार्टर नाइट समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। चार्टर वाचन लायन श्रीमती किरणधूत ने किया पश्चात अतिथि आचार्य आनंद शुक्ला का स्वागत एम जे एफ लायन डॉक्टर के के धूत, संस्थापन अधिकारी लायन मनिंदरसिंह चंडोंक का स्वागत लायन मनोज बिंदल, रीजन चेयर पर्सन एम जे एफ लायन औसाफ कुरैशी का सचिव लायन भगवान गोयल,झोन चेयरपर्सन लायन  मयंक काबरा का कोषाध्यक्ष लायन अनिल नागर ने स्वागत किया। निवृत्तमान अध्यक्ष ने क्लब की गत वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी। सचिव ने वर्ष 2025 26 की प्रशासनिक गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। कोषाध्यक्ष लायन अनिल कुमार नागर ने वर्ष 2025 26 के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
 संस्थापन समारोह का शुभारंभ करते हुए संस्थापन अधिकारी एम जे एफ लायन मनिंदरसिंह चंडोक द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारी को शपथ दिलाई गई। अध्यक्ष के लिए लायन अनिल कुमार नागर, सचिव पद के लिए लायन प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष लायन एम एल डाबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लायन भगवान गोयल, उपाध्यक्ष सेवा गतिविधि दिनेश माहेश्वरी को पद की शपथ दिलाई गई। निवृत्तमान अध्यक्ष द्वारा नवीन अध्यक्ष लायन अनिल नागर को सपत्नीक मंचासीन करवा कर पिन लगाकर कार्यभार सौपा, अन्य सभी नवनियुक्त पदाधिकारी सचिव प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष एम एल डाबी को लायन की पिन लगाकर आगामी वर्ष में कार्य करने हेतु कार्यभार सौपा गया। अतिथि परिचय लायन डॉक्टर जे एस यादव, लायन एम के नागर द्वारा दिया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल कुमार नागर ने आगामी वर्ष में क्लब के नियमित कार्यक्रम के अतिरिक्त नेत्र दान, देहदान एवं रक्तदान के लिए जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प सभी साथियों से चलाने का आव्हान किया। मुख्य अतिथि आचार्य आनंद शुक्ला ने क्लब द्वारा किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि मानव जीवन ही हमें श्रेष्ठ कार्य करने का अवसर प्रदान करता है हम अच्छे कार्य कर हमेशा के लिए लोगों की याद में बने रह सकते हैं। एम जे एफ लायन मनिंदरसिंह चंडोंक ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करने में रखे आप सब कुछ कर सकते हैं।इस अवसर पर नवीन सदस्य रुपचंद गुप्ता, मुरलीधर गुप्ता, मनीष राठी, गिरीश गोयल को शपथ दिलाई गई। अतिथियों का सम्मान शाल श्रीफल से लायन अनिल कुमार नागर, लायन प्रमोद गुप्ता, लायन एम एल डाबी, लायन अशोक जोशी, लायन डॉक्टर आर सी शर्मा, लायन सलमा कुरैशी ने किया। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष लायन अनिल कुमार नागर एवं लायनेड श्रीमती अनीता नागर के विवाह वर्षगांठ पर व लायनेड निर्मला पालीवाल के जन्मदिन को वैदिक मंत्रों के साथ केक काट कर मनाया। इस अवसर पर श्री नागर के परिवारजन सुशील नागर, सुधीर नागर, अपूर्व नागर, डॉक्टर धर्मेन्द्र नागर एवं मित्र अरविन्द शर्मा, सलीम शेख, संजय शर्मा, अनिल दुबे, पण्डित देवीशंकर तिवारी, जीवनलाल शर्मा, संतोष स्वर्णकार, आशीष पटेल, लायन मांगीलाल अग्रवाल, लायन ओ.पी.बंसल, लायन विशाल अग्रवाल, लायन डॉ.योगेश वालिम्बे, सुरेश परवाल, डॉ. एम.एल.अग्रवाल, डॉ.घनघोरिया, डॉ. अमित चौबे आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन लायन आर सी पालीवाल एवं आभार सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...