अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विदेश रवाना होने से पहले देर रात पुलिस अधीक्षक देवास ने तीन खिलाड़ियों से भेंट कर बढ़ाया हौसला
देवास। चीन के झेजियांग प्रांत के शांग्यू (शाओशिंग) में 30 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाली एशियन जंप रोप चैंपियनशिप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही देवास की प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रुतिका जसोना, आस्था परमार एवं तनिष्का राव विदेश रवाना होने से पूर्व देर रात्रि पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने देर रात्रि तीनों खिलाड़ियों से आत्मीय भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि वे पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत, मध्यप्रदेश एवं देवास जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित करें।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने कहा कि "देवास की बेटियाँ अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह तीनों खिलाड़ी एशियन चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश के लिए गौरव का क्षण लेकर लौटेंगी।"
तीनों खिलाड़ियों ने पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त कर उनका आभार व्यक्त किया तथा देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

0 Comments