जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री जैन ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
देवास : जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अपर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती विशाखा देशमुख सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में आवेदिका सीमाबाई निवासी नेवरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
भूमि का सीमांकन करवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक राधेश्याम निवासी गंधर्वपुरी ने भूमि का सीमांकन कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना का लाभ दिलवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक विजय कलेसरिया निवासी सुकल्या ने डॉ भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना का लाभ दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments