परिवहन विभाग ने चैकिंग अभियान चलाकर 1 लाख 13 हजार बकाया मोटरयान कर भी वसूला
देवास, 26 अगस्त 2026/ जिले में परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के अवैध संचालन के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत परिवहन अधिकारी श्रीमती बरखा शुक्ला ने मंगलवार को देवास शहर अन्तर्गत आने वाले हाईवे मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया तथा मार्ग पर संचालित हो रही यात्री बसों एवं माल वाहन वाहनों को चेक किया।
परिवहन अधिकारी श्रीमती बरखा शुक्ला ने चेकिंग के दौरान ही बायपास मार्ग पर पीयूसी बनाने वाली एक मारूती वेन वाहन को भी चेक किया, जिसमें निर्धारित दस्तावेज नहीं पाए जाने पर वाहन को तत्काल मौके पर जब्त किया। उपरोक्त वाहन के स्वामी ने परिवहन कार्यालय में उपस्थित होकर चालान का निराकरण कराया गया, जिसमें 15 हजार रूपये शमन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही लम्बे समय से बकाया मोटरयान कर से संचालित होते पाई गई एक यात्री बस से एक लाख 13 हजार मोटरयान कर भी वसूल किया गया। वाहनों की जाँच निरन्तर जारी रहेगी, जिसमें नियमित विरूद्ध संचालित वाहनों के विरूद्ध चालानी / जब्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments