Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

201 निशानों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, बाबा श्याम को अर्पित किए निशान

201 निशानों के साथ निकली भव्य निशान यात्रा, बाबा श्याम को अर्पित किए निशान
देवास। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में रविवार को श्याम भक्तों ने भक्ति और श्रद्धा के साथ 201 निशानों की भव्य निशान यात्रा निकाली। यात्रा में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमी शामिल हुए। निशान यात्रा के दौरान पूरा मार्ग बाबा श्याम के जयकारों से गूंज उठा। निशान यात्रा प्रातः 10 बजे चाणक्यपुरी स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ हुई, जो केला देवी मंदिर, जवाहर नगर होते हुए अमृत नगर स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर पहुंची। यहां श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को 201 निशान अर्पित किए तथा भोग एवं आरती में शामिल होकर शहर की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पुत्रदा एकादशी के अवसर पर खाटू श्याम बाबा का आकर्षक एवं अलौकिक श्रृंगार किया गया। बाबा को छप्पन भोग अर्पित कर भोग आरती की गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र ज्योत में आहुति देकर बाबा श्याम की पवित्र मोरछड़ी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात श्याम प्रभु की महाआरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम में गायक हिमांशु विजयवर्गीय एवं राधा ठाकुर ने श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। श्याम प्रभु की महाआरती के पश्चात समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महाउत्सव में मंदिर संस्थापक श्याम शर्मा, ओमप्रकाश बंसल, अशोक सोमानी, पी.डी. शर्मा, विक्रम शर्मा, हरिओम उपाध्याय, राजेंद्र खंडेलवाल, पीयूष शर्मा, पंकज चौधरी, अर्जुन चौधरी सहित गायक करुण कुमार सोनी एवं हजारों की संख्या में श्याम भक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...