राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ 29 पुश-अप चैलेंज
देवास, 28 अगस्त 2026/राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला देवास द्वारा 28 से 30 अगस्त तक आयोजित खेल गतिविधियों के अंतर्गत श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम, देवास स्थित जिम्नेजियम में “29 पुश-अप चैलेंज” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा खेल गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना रहा। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक पुश-अप चैलेंज में सहभागिता की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रॉफी एवं पुरस्कार वितरित किए गए।
इस अवसर पर युवाओं से नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम स्थित जिम के ट्रेनर श्री अजीम शेख द्वारा किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, युवाओं एवं खेलप्रेमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

0 Comments