Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आज 31 अगस्त को शाही पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान मनकामनेश्वर

आज 31 अगस्त को शाही पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान मनकामनेश्वर

देवास। मनकामनेश्वर सेवा समिति, पुराना बस स्टैंड के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भादौ के पहले सोमवार के अवसर पर भगवान मनकामनेश्वर की भव्य शाही सवारी धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली जाएगी। आगामी 31 अगस्त सोमवार की शाम भगवान मनकामनेश्वर शाही पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। शाही सवारी मनकामनेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर नयापुरा, जनता बैंक चौराहा, नावेल्टी चौराहा, अलंकार मार्केट, पीठा रोड, तीन बत्ती सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मनकामनेश्वर चौराहे पर पहुंचेगी। यहां भगवान मनकामनेश्वर की भव्य आरती के साथ शाही सवारी का समापन होगा। आयोजकों ने बताया कि शाही सवारी के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। सवारी में संत-महात्मा, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहेंगे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा भगवान मनकामनेश्वर का स्वागत एवं पूजन किया जाएगा। मनकामनेश्वर सेवा समिति के अध्यक्ष संजय शुक्ला एवं आयोजक संजय दायमा ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में भगवान मनकामनेश्वर की शाही सवारी में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...