Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

समरसता संदेश के साथ संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा

समरसता संदेश के साथ संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर निकली कलश वंदन यात्रा
देवास। समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर सद्गुरु श्रीनाथ मंडल अध्यक्ष शुभम चौहान के नेतृत्व में कलश वंदन यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा संयोजक प्रमोद डोंगलिया एवं प्रभारी कपिल सिंह पवार ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कलश यात्रा का शुभारंभ भोपाल चौराहा से हुआ। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रीवा बाग स्थित संत शिरोमणि रविदास महाराज मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। यात्रा के दौरान श्रद्धालु संत रविदास महाराज के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, जिला मंत्री राजेश यादव, कपिल पवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद डोंगलिया,
जुगनू गोस्वामी, मंडल प्रभारी सचिन जोशी, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, संतोष पंचोली, देवेंद्र नवगोत्री, मधु शर्मा, एल्डरमैन राजेश यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता अर्जुन यादव, अखिलेश धुरिया, सत्यनारायण वर्मा, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री अजय चौहान, सोनू चितावले, मनीष दांगी, मंडल महामंत्री अजय पहाड़िया, जितेंद्र जायसवाल, प्रेम बालोदिया, भोलू जोशी, गौतम पंचोली सहित मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन और भक्तजन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संत रविदास महाराज के जीवन एवं उनके समरसता, समानता और मानव कल्याण के संदेशों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को एकता, भाईचारे और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...