Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

81वें वर्ष में महाराष्ट्र समाज मनाएगा 11 दिवसीय गणपति उत्सव,,अष्टविनायक गणपति बप्पा के समक्ष रुद्र आमंत्रण गणेशोत्सव 2026 पत्रिका रखकर की तैयारियों की शुरुआत

81वें वर्ष में महाराष्ट्र समाज मनाएगा 11 दिवसीय गणपति उत्सव,,

अष्टविनायक गणपति बप्पा के समक्ष रुद्र आमंत्रण गणेशोत्सव 2026 पत्रिका रखकर की तैयारियों की शुरुआत

देवास। महाराष्ट्र समाज के 81वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में आगामी 14 सितंबर 2026 से 11 दिवसीय गणपति उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समाज अध्यक्ष दीपक कर्पे ने समाज परिसर स्थित गणपति मंदिर में विराजित अष्टविनायक गणपति बप्पा के चरणों में रुद्र आमंत्रण गणेशोत्सव 2026 पत्रिका रखकर गणेशोत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया। इस दौरान विधि-विधान से भगवान गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। इस वर्ष गणेशोत्सव के 11 दिनों के दौरान प्रतिदिन गणपति बप्पा की आरती, प्रसादी वितरण के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्सव में नाटक, संगीत, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, कराओके, आनंद मेला, रंगोली सहित कई सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
महाराष्ट्र समाज के प्रवक्ता अमित बागलीकर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी रुद्र आमंत्रण गणेशोत्सव 2026 पत्रिका को अधिक उपयोगी बनाने का प्रयास किया गया है। पत्रिका में देवास शहर के प्रतिष्ठित अस्पतालों, चिकित्सकों, समाज के पंडितों, रेलवे सहित विभिन्न आवश्यक संपर्क नंबरों की सूची भी प्रकाशित की गई है, ताकि समाजजनों के साथ आमजन को भी आवश्यक जानकारी मिल सके। कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र समाज की कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...