सुरमयी शाम यादें में विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया देवास गौरव सम्मान,,
मुकेश के गीतों से गायकों बसंत ने देर रात समा बांधादेवास। मालव अकादमी, राजकुल एक्सप्रेस, सिंगिग फॉर चैरिटी द्वारा आयोजित महाराज तुकोजीराव पवार स्मृति सम्मान देवास गौरव सम्मान समारोह एवं महान पार्श्व गायक मुकेश के गीतों की स्वरांजलि कार्यक्रम सुरमयी शाम यादें में मुख्य अतिथि विद्यायक गायत्रीराजे पवार, सभापति रवि जैन, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरूलाल अटारिया, अमलतास विश्व विद्यालय के कुलगुरु डॉ एस. सी. वानखेड़े, म.प्र.साईस सेंटर के प्रेसिडेंट हेमंत वर्मा ,भाजपा नेता नवीन सोलंकी, समाजसेवी राधेश्याम सोनी, राकेश वर्मा के आतिथ्य में विशिष्ट व्यक्तित्व को महाराज तुकोजीराव पवार स्मृति सम्मान राष्ट्रीय कवि देवकृष्ण व्यास, कुल गुरु डॉ शरदचंद्र वानखेडे, भजन गायक संजय कुमार जैन लक्खा, माटी कलाकार ओमप्रकाश प्रजापति , समाजसेवी राहुल गरीब किसान तथा हस्त रेखा एवं रत्न विशेषज्ञ स्वाति बालकृष्ण श्रीवास्तव को देवास गौरव सम्मान प्रदान किया, तथा बी एन पी से सेवानिवृत पर्वतसिंह अंगोरिया को उत्कृष्ट सेवा सम्मान,म प्र विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की संसदीय क्षेत्र प्रभारी रश्मि उदय आरस को विप्र नारी गौरव सम्मान, संगीत निर्देशक दीपेश जैन को मालव गौरव तथा देवास जिला जेल की चिकित्सा अधिकारी डॉ वैशाली भारद्वाज को उत्कृष्ट चिकित्सक एवं अभिव्यक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत आयोजन समिति के मदनसिंह धाकड़, चेतन उपाध्याय, राजेश पटेल, हेमंत शर्मा बसंत वर्मा ,चेतना गोपाल तिवारी संजय शर्मा, लायंस क्लब अध्यक्ष अनिल नागर ने किया। सुरमयी शाम यादें में शास्त्री संगीत की गायिका एवं शिक्षिका नमिता शिरके के ग्रुप ने 10 ठाठो के रागों पर आधारित 10 शास्त्री गीतों की माला को प्रस्तुत कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया ,संस्था मानस के बच्चों ने प्रचंड है गीत की जोशीली प्रस्तुति दी ।स्वरांजलि की प्रस्तुति के साथ अंतरराष्ट्रीय गायक बसंत बतरा ने ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना गीत से महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की । बसंत बतरा , सारेगामा फेन श्रीजा उपाध्याय भोपाल, मिनी महेंद्र कपूर देवेंद्र पंडित , नमिता शिर्के,राजेश पटेल , शहजाद पठान ,शबनम पठान, इकबाल खान , डॉ एस सी वानखेडे ,आकृति पारे,अजय दायमा ,माधुरी दायमा , बसंत जैन, मनीष जैन, मनीष उपाध्याय, उमाकांत जोशी , मंजू दांडे,प्रीति चौधरी आदि ने मुकेश के गीतों के साथ लता मंगेशकर , महेंद्र कपूर , किशोर कुमार, मोह रफी, शैलेंद्र सिंह के सदाबहार गीतों की उम्दा प्रस्तुति देकर देर रात तक समा बांधकर दाद बटोरी । श्रोताओं की सर्वाधिक उपस्थिति के कारण मल्हार स्मृति मंदिर में बैठने की जगह नहीं मिलने के बाद भी अनेक श्रोताओं ने खड़े रह कर गीतों का आनंद उठाया । श्रोता एवं संगीत प्रेमियों ने विद्यायक गायत्री राजे पवार से देवास में संगीत सभा के लिए बड़े आडिटोरियम की मांग रखी । देवास के प्रबुद्ध गण मान्य सहित कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष ओपी पाराशर, गंगासिंह सोलंकी , विश्व कीर्तिमान कलागुरु साहित्यकार राजकुमार चंदन , जेल अधीक्षक विद्या भूषण प्रसाद, जेलर अनील दुबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष ओम जोशी, समाज सेवी कुसुम अग्रवाल, राजश्री सोनी,नवीन दुबे ,संतोष दुबे, भाजपा के जिला महिला अध्यक्ष मनोरमा सोलंकी, मंडल अध्यक्ष मधु शर्मा, प्राचार्य सुधीर सोमानी, ठाकुर रणजीत सिंह राठौड़, सहित बड़ी संख्या में देवास के संगीत प्रेमी श्रोता एवं गायक कलाकार उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन चेतन उपाध्याय एवं डॉ वैशाली भारद्वाज ने किया तथा आभार मदन सिंह धाकड़ ने माना ।

0 Comments