Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
देवास : जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री संजीव जैन ने बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों की समस्याएं सुनीं। 

जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, कृषि भूमि का सीमांकन, नामांतरण, नामांकन एवं बंटवारा कराने, बैंक खाते में जमा राशि दिलाए जाने, जलकर में रियायत, बिजली बिल कम कराने, पेंशन शुरू कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, रास्ते से अतिक्रमण हटवाने तथा नालियों की साफ-सफाई कराने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए।
आवेदनों पर सुनवाई करते हुए अपर कलेक्टर श्री जैन ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी आवेदनों की जांच कर प्राथमिकता के आधार पर समय-सीमा में निराकरण करें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का समाधान शीघ्र और पारदर्शी तरीके से हो, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्री कन्हैयालाल तिलवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...