Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

दृष्टिहीन बच्चों के बीच मनाया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन, भोजन व मिठाई वितरित

दृष्टिहीन बच्चों के बीच मनाया हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन, भोजन व मिठाई वितरित

देवास। हजरत मोहम्मद साहब ने कहा कि जो खुद के लिए पसंद करते हो वही दूसरों के लिए पसंद करो अपने से पहले दूसरे की भलाई करें। हर शख्स की इज्जत करना और लोगों से मोहव्यत से मिलना और उसे अच्छे नाम से पुकारना, सच्चाई और अमानतदारी। आपने हमेशा सच बोलने और किसी की भी अमानत को हिफाजत से रखने का संदेश दिया है। आपने मेहरबानी और रहम दिली से हमेशा लोगों से अच्छा बर्ताव करने और इंसानियत को जिंदा रखने का संदेश दिया है। पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज राजानी एवं रितेश त्रिपाठी नईम एहमद ने बताया का हमने एक कदम नेकों की तरफ बढ़ाया पूरी दुनिया में इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम लेकर आने वाला हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन पर जो दुनिया नहीं देख सकते उनके बीच में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन मनाया। नईम एहमद रितेश त्रिपाठी ने बताया कि मध्य प्रदेश दृष्टिहीन विद्यालय में दृष्टिहीन बच्चों को भोजन के पैकेट एवं मिठाई वितरित किये। एवं जो दृष्टिहीन बच्चों की स्टाफ सेवा करता उनको साड़ी बैठकर कर उनका सम्मान किया इस अवसर पर पूर्व संजय कहार जाकिरुल्लाह शेख, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि राहुल पवार,पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एजाज शेख नीलम, शजी हाशमी, संतोष मोदी,कल्याण सिंह पवार, हिम्मत सिंह चावड़ा, दिग्विजय सिंह झाला, अबरार गांधी, कुड्डूस शेख ,जगदीश सिंह टुटेजा, महेश गढ़वाल,सरफराज अहमद सिद्दीकी विजडम स्कूल,अशरफ नागोरी, अब्दुल मलिक, वसीम खिलजी, इम्तियाज शेख, मनोज, शीतेंद्र सिंह,आदि उपस्थित थे। आभार उबैद शेख ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...