Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कलेक्टर सिंह,एसपी गेहलोत को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षासूत्र,, रक्षाबंधन आत्मिक प्रेम, मर्यादा और विश्व-बंधुत्व का महापर्व- बीके भगवती दीदी

कलेक्टर सिंह,एसपी गेहलोत को ब्रह्माकुमारीज बहनों ने बांधा रक्षासूत्र,,

 रक्षाबंधन आत्मिक प्रेम, मर्यादा और विश्व-बंधुत्व का महापर्व- बीके भगवती दीदी
देवास।
मोती बंगला स्थित राजयोग अनुभूति केंद्र में ब्रह्माकुमारीज द्वारा रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने उपस्थित भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधकर आपसी प्रेम, शांति, पवित्रता और भाईचारे का संदेश दिया। ब्रह्माकुमारीज दीदी ने जिला कलेक्टर ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत को भी रक्षासूत्र बांधा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रह्माकुमारी भगवती दीदी का प्रेरणादायक संबोधन रहा। उन्होंने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल कलाई पर धागा बांधने का पर्व नहीं, बल्कि आत्मिक संबंधों को मजबूत करने और जीवन में सकारात्मक संकल्प लेने का प्रतीक है। उन्होंने सभी को पवित्रता, स्नेह, सहयोग और सद्भाव की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू एवं क्षेत्रीय मुख्यालय इंदौर से प्राप्त रक्षाबंधन का शुभकामना संदेश भी बीके भगवती दीदी ने उपस्थित भाई-बहनों को सुनाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने सहभागिता की। सभी ने विश्व शांति एवं समाज के कल्याण के लिए शुभ संकल्प लिए। अंत में सभी को रक्षा-सूत्र बांधा गया तथा ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...