Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में की सहभागिता

उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने भाजपा जिला कोर कमेटी की बैठक में की सहभागिता

देवास। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं देवास जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने गुरुवार को देवास स्थित सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की जिला कोर कमेटी की बैठक में सहभागिता कर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में संगठन और सरकार के मध्य बेहतर समन्वय, जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पार्टी की आगामी रणनीति को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित विषयों पर सुझाव प्रस्तुत किए। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सभी के सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक के दौरान विभिन्न संगठनात्मक एवं विकास संबंधी विषयों पर सामंजस्यपूर्ण वातावरण में चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कार्ययोजना पर भी मंथन किया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव, जिला संगठन प्रभारी धनंजय शर्मा, विधायक आशीष शर्मा, विधायक डॉ. राजेश सोनकर, मुरली भंवरा, महापौर दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया सहित जिला कोर कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...