सलोनी तिवारी ने वेल्लोर तमिलनाडु से मास्टर डिग्री प्राप्त कर परिवार का गौरव बढ़ाया
देवास। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यशवंत तिवारी की सुपुत्री सलोनी तिवारी ने वेल्लोर, तमिलनाडु स्थित वेल्लोर तमिलनाडु विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री सफलतापूर्वक प्राप्त की। सलोनी तिवारी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्यजनों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सलोनी अपनी मेहनत और लगन से आगे भी परिवार एवं देवास का नाम रोशन करें। यशवंत तिवारी ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments