Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अंतरर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (महिला विभाग)नारी शक्ति में मध्यप्रदेश के मालवा प्रांत का दब दबा

अंतरर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (महिला विभाग)नारी शक्ति में मध्यप्रदेश के मालवा प्रांत का दब दबा
देवास। 23 अगस्त रविवार को अंतर्राष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक करोल बाग, नईदिल्ली में संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव बापू श्री महंत चूड़ामणि साहेब की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत राधाकिशन साहेब ने बताया कि संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अशोक कुमार नई दिल्ली सदस्य सामाजिक न्याय बोर्ड भारत सरकर, राष्ट्रीय महासचिव पूर्व डिप्टी कमिश्नर फकीरचंद भगत जम्मू एंड कश्मीर, राष्ट्रीय प्रवक्ता लालचंद दुहन नई दिल्ली, संस्था की महिला विभाग(नारी-शक्ति)में, राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत मायादेवी साहेब, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  महंत अनुराधा कबीर पंथी इंदौर एवं राष्ट्रीय महासचिव- लक्ष्मी भारती देवास को नियुक्ति पत्र देकर जवाबदेही तय की गई। बैठक में संस्था को आर्थिक मजबूती हेतु सघन सदस्यता अभियान व वर्तमान में संस्था द्वारा अल कबीर बीफ़ कंपनी से कबीर शब्द हटाने, छात्रों के पाठ्यक्रम में कबीर दास की जगह सद्गुरु कबीर साहेब एवं सद्गुरु कबीर साहेब के प्रकट दिवस पर सम्पूर्ण देश में शाश्कीय अवकाश घोषित किया जाए। इस विषय पर चर्चा कर सभी ने देश के करोड़ों कबीर पंथियों के साथ मिलकर सरकार से निवेदन करने के बाद आवश्यकता पढ़ने पर आंदोलन भी करना पड़े तो हम करेंगे। उपरोक्त बैठक में संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महंत राधाकिशन साहेब देवास, राष्ट्रीय महासचिव डॉ धर्मवीर कुमार भास्कर (पटना ,बिहार), भगवान दास नई दिल्ली,महंत रामपुरी साहेब जम्मू ,जी आर (गुलदेव राज) भगतजी जम्मू , हरजोत सिंह, जम्मू एंड कश्मीर , छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश,महाराष्ट्र,बिहार, झारखण्ड आदि अनेक प्रदेश व देश के कोने कोने से पधार कर बैठक में शामिल हुए । उपरोक्त जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता लालचन्द दूहन  नई दिल्ली ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...