Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

राज्य शरीर सौष्ठव संस्था की नवीन कार्यकारिणी गठित, रेहान शेख बने प्रदेश संयुक्त सचिव

राज्य शरीर सौष्ठव संस्था की नवीन कार्यकारिणी गठित, रेहान शेख बने प्रदेश संयुक्त सचिव 
देवास। राज्य शरीर सौष्ठव संस्था मध्य प्रदेश की 9वीं त्रिवार्षिक साधारण सभा एवं निर्वाचन बैठक इंदौर में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संस्था की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रेहान शेख को प्रदेश संयुक्त सचिव का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के चेयरमैन आशीष शर्मा ने बताया कि नवीन कार्यकारिणी में प्रेम सिंह यादव (उज्जैन) को चेयरमैन, जितेंद्र सिंह कुशवाह (उज्जैन) को पुनः प्रदेश अध्यक्ष, अतिन तिवारी (इंदौर) को महासचिव, शैलेन्द्र व्यास (उज्जैन) को कोषाध्यक्ष, अकबर शेख को उपाध्यक्ष तथा चंद्रपाल सिंह सोलंकी को लीगल एडवाइजर बनाया गया है। वहीं देवास के रेहान शेख को प्रदेश संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा खालिक शेख, मनदीप सिंह पंवार एवं रोहन वर्मा को प्रदेश सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में पदाधिकारियों ने प्रदेश में बॉडीबिल्डिंग खेल को बढ़ावा देने, खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा संस्था की खेल गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। रेहान शेख को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से देवास जिले के बॉडीबिल्डिंग खिलाड़ियों एवं खेल संस्था से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है। उनके प्रदेश संयुक्त सचिव बनने से जिले के खिलाड़ियों को प्रदेश स्तर पर बेहतर मार्गदर्शन मिलने के साथ ही खेल गतिविधियों में नए अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद जताई गई है। देवास जिला बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से आशीष शर्मा सहित संस्था के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने रेहान शेख को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...