Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला देवास शहर में ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी, सरकार की आमद मरहबा के नारों से गुंज उठे जुलूस मार्ग

ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला देवास शहर में ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी, 

सरकार की आमद मरहबा के नारों से गुंज उठे जुलूस मार्ग

देवास : सरकार की आमद मरहबा... के नारों के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश ईद-ए-मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर देवास शहर में बुधवार को अकीदत और एहतराम के साथ ऐतिहासिक जुलूस- ए- मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस स्थानीय कस्बान मस्जिद से प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ  होकर जवाहर चौक, नयापुरा,नाहर दरवाजा, पठान कुआं, बड़ा बाजार, रजब अली खा मार्ग, नयापुरा, सुपर मार्केट, जनता बैंक चौराहा, खारी बावड़ी, मीरा बावड़ी, तहसील चौराहा, एमजी रोड, नावेल्टी चौराहा, अलंकर मार्केट, शुक्रवारीया हाट, पीठ रोड तीन बत्ती चौराहा,सुभाष चौक होते हुए कस्साबान मस्जिद पर परचम लहराने के बाद शाम 6:00 बजे संपन्न हुआ,
सुबह से ही शहर के हर गली-मोहल्ले को हरे झंडों, लाइटों और बैनरों से दुल्हन की तरह सजाया गया था। 
कई किलोमीटर लंबे ऐतिहासिक जुलूस का विभिन्न समाजों, संस्थाओं,कमेटीयो,युवा ग्रुपों और व्यापारियों द्वारा सैकड़ों की संख्या में स्वागत मंच लगाकर  भव्य स्वागत किया गया जुलूस का फूलों की बारिश कर, इत्र लगाकर, हार पहनाकर और तबर्रुक मिठाई तकसीम कर भव्य इस्तकबाल किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर जुलूस में चार चांद लगा दिए।
जुलूस में शहर काजी  सीनियर नोमान अहमद अशरफी साहब शहर काजी जूनियर अबुल कलाम फारूखी साहब, सुल्तान असरार अहमद अशरफी, सीरत कमेटी के अध्यक्ष डॉ शकील पठान की सदारत में जुलूस निकला जिसमें मुख्य अतिथि बुरहानपुर से हजरत कुमेल अशरफ अशरफी साहब मुफ्ती जरीफ अहमद साहब अशरफी थे,काजी हुसैन अहमद अशरफी , शरीफ मामु, मुस्तकीम पटेल जनरल सेकेट्री फहीम अहमद अशरफी, फैय्याज शेख,एडवोकेट सैयद लियाकत अली, अयूब भारतीय के साथ साथ नगर निगम देवास के पूर्व सभापति अंसार अहमद हाथी वालों के मंच से वर्तमान सभापति रवि जैन कांग्रेस नेता मनोज राजानी मोहब्बत का संदेश देते हुए दिखाई दिए वर्तमान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम , प्रदीप चौधरी, हाजी जाकिर उल्लाह भी अपनी टीम के साथ विभिन्न मंचों पर जुलूस का स्वागत करते हुए दिखाई दिए जुलूस में हजारों की संख्या में सामाज जन उपस्थित रहे,
जुलूस में उलेमा-ए-कराम ने पैगंबर साहब की सीरत, अमन, भाईचारा और इंसानियत के पैगाम पर रोशनी डाली। अकीदतमंद नात-ए-पाक पढ़ते हुए चल रहे थे। डीजे पर नातें गूंज रही थीं और पूरा शहर "लब्बैक या रसूलल्लाह" के नारों से गूंज उठा।
इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...