ईद मिलादुन्नबी पर निकले जुलूस का इस्तकबाल नायता जवान कमेटी ने किया
देवास। दुनियां को इंसानियत और इंसाफ का संदेश देने वाले हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम साहब के जन्मदिन के मौके ईद मिलादुन्नबी पर देवास शहर में निकले जुलूस का इस्तकबाल, नायता नौजवान कमेटी के सदस्यों ने किया। सीरत कमेटी के मार्गदर्शन में निकलें जुलूस में शामिल सीनियर शहर काजी जनाब नौमान अहमद अशरफी साहब और जूनियर शहर काजी जनाब अबुल कलाम साहब का इस्तकबाल नौजवान कमेटी के हारिस गजधर, सलीम शेख सर, इमरान शेख, अबरार अहमद शेख, शरीफ शेख, हाजी जब्बीर शेख, मुकीम शेख, जाहिद शेख,असलम शेख, फारूख शेख आदि ने किया।

0 Comments