Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया-चौधरी,,बरोठा में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का आयोजन

संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया-चौधरी,,

बरोठा में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का आयोजन

देवास। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर आज बरोठा में समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार एवं अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोगलिया सहित भाजपा के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज ने समाज को समानता, समरसता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने अपनी वाणी और विचारों के माध्यम से समाज में व्याप्त भेदभाव एवं ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करने का मार्ग दिखाया। उनका जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में प्रत्येक व्यक्ति को समान सम्मान और अधिकार मिलना चाहिए। संत रविदास महाराज के विचार आज भी सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।
विधायक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार संत रविदास महाराज के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समरसता संकल्प अभियान हमें सामाजिक एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ने का संकल्प देता है।
कार्यक्रम को अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोगलिया एवं कार्यक्रम प्रभारी कपिल सिंह पवार ने भी संबोधित किया। इस दौरान संत रविदास महाराज के जीवन, उनके सामाजिक संदेश एवं समरस समाज निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार, जिला मंत्री कपिल सिंह पवार, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रमोद डोगलिया, बापूलाल धौसरिया, जगदीश चौधरी, अनुप जागीरदार, रोहित नागर, दिनेश पांचाल, कमल नागर, अजय चौहान, विष्णु मकवाना, गुलाब नागदीया सहित भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...