देवास: प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा 12 अगस्त बुधवार को देवास में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। तिरंगा यात्रा की शुरुआत श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम से सुबह 10 बजे से होगी और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्टेडियम पर ही समाप्त होगी|
तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधिगण, नागरिकगण, सामाजिक संगठन, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं विद्यार्थी भी सहभागिता करेंगे। यह आयोजन नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता करें। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में "हर घर तिरंगा अभियान-2026" पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया जा रहा है।

0 Comments