आईडीए देवास शाखा का सीडीई कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न,
देवास। इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) देवास शाखा द्वारा शनिवार शाम “पेरियो फॉर ऑल जनरल प्रैक्टिशनर्स के लिए पीरियोडॉन्टल थेरेपी की क्लिनिकल जानकारी” विषय पर सीडीई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता डॉ. गगन जायसवाल ने सामान्य दंत चिकित्सकों के लिए पीरियोडॉन्टल उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण क्लिनिकल जानकारी साझा की। कार्यक्रम के दौरान डॉ. गगन जायसवाल का वरिष्ठ सदस्य डॉ. नितिन मूंगी ने पुष्पगुच्छ से सम्मान किया, वहीं आईडीए देवास शाखा की अध्यक्ष डॉ. नेहा आनंद ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम में डॉ. प्रतीक श्रीवास्तव, डॉ. वरुण आनंद, डॉ. वसीम पठान, डॉ. वरुण त्रिपाठी, डॉ. राहुल राठौर, डॉ. अशोक सेंधव, डॉ. चेतन जोशी, डॉ किरण पाटनकर, डॉ. किरण मिश्रा, डॉ. रोहित यादव, डॉ. चिरायु जाखेतिया, डॉ. अभिराज सोनी, एवं मानस वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अभिषेक सोनी ने सभी अतिथियों, वक्ता एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

0 Comments