Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव का भव्य समापन, सिंधु भवन में गूंजे भक्ति गीत

भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव का भव्य समापन, सिंधु भवन में गूंजे भक्ति गीत

देवास। सिंधी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश एवं पूज्य सिंधी हिंदू पंचायत देवास के संयुक्त तत्वावधान में भगवान झूलेलाल चालीहा महोत्सव के समापन अवसर पर सिंधु भवन ट्रस्ट, उज्जैन रोड पर भव्य रंगारंग गीत-संगीत कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के लगभग 250 लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। कलाकारों द्वारा भगवान झूलेलाल जी एवं सिंधी संस्कृति पर आधारित भजनों और गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिस पर उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम में पूज्य सिंधी हिंदू पंचायत के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंडल सहित वरिष्ठ समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। संचालन अशोक पेशवानी ने किया। आयोजन के तहत पूज्य सिंध हिंदू पंचायत द्वारा परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।  वहीं पंचायत के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...