आबकारी विभाग ने कार्रवाई कर 01 लाख 47 हजार रुपए से अधिक की अवैध शराब और महुआ लाहन को किया ज़ब्त
------
देवास :कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा गत दिवस देवास, कन्नौद और बागली में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) के अंतर्गत कुल 15 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए हैं। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन, 95 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 70 पाव देशी मदिरा एवं 20 पाव विदेशी मदिरा जब्त की गई। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 1 लाख 47 हजार 700 रुपये है। आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, गोकुल प्रसाद मेघवाल, रोहित मुकाती, योगेन्द्र ठाकुर, अरविंद सोलंकी एवं राजाराम रायकवार सहित आबकारी मुख्य आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, दीपक, राजेश जोशी, अरविंद जिनवाल, विकास गौतम, सुरेंद्र वर्षी तथा आबकारी आरक्षक भगत परते, निहाल खत्री, निकिता परमार एवं सविता शामिल थी।

0 Comments