Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रद्धा के साथ सेवा का उत्सव बना लाल गेट के राजा का दरबार,,-श्याम कीर्तन में उमड़ी भीड़, 1156 भोग लगाए, मासूम बच्ची के उपचार के लिए संस्था संयोजक रवि जैन की अपील पर आगे आए लोग

श्रद्धा के साथ सेवा का उत्सव बना लाल गेट के राजा का दरबार,,
-श्याम कीर्तन में उमड़ी भीड़, 1156 भोग लगाए, मासूम बच्ची के उपचार के लिए संस्था संयोजक रवि जैन की अपील पर आगे आए लोग
देवास। लाल गेट के राजा के पंडाल में भक्तों की आस्था देखते ही बन रही। इतनी भीड़ उमड़ रही कि पंडाल छोटा पड़ रहा। दर्शन व आरती के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हजारों लोग पहुंच रहे। मंगलवार रात को यहां खाटू श्याम का दरबार सजा। एकादशी पर विशेष आयोजन हुआ और भजन गायक जितेंद्र पटेल का श्याम कीर्तन हुआ। इसमें हजारों लोग शामिल हुए और शुरू से आखिर तक श्रद्धालु डटे रहे। भजनों पर जमकर नृत्य किया। भगवान को 1156 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया।
संस्था सिद्धिविनायक द्वारा किया जा रहा आयोजन पूरे नगर को अपनी ओर खींच रहा है। महाआरती में पूरा शहर लाल गेट की राजा की वंदना में उमड़ता है। महिलाओं-पुरुषों से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक यहां पहुंच रहे। मंगलवार रात को हुई महाआरती में शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रयास गौतम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, संस्था राम राम के शैलेंद्र सिंह समेत वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी सम्मिलित हुई। लाल गेट के राजा की आरती कर संस्था सिद्धिविनायक की पूरी टीम को साधुवाद दिया। अतिथियों ने कहा कि इतनी व्यवस्थित ढंग से आयोजन करवाना कोई संस्था सिद्धिविनायक से सीखे। कैसे बिना किसी व्यवधान के हजारों लोग दर्शन कर रहे और बुजुर्गों तक का ख्याल रखा जा रहा। यह आयोजन पूरे शहर का उत्सव है, जिसमें आने के लिए हर कोई व्याकुल होता है। आरती के बाद भजन गायक जितेंद्र पटेल ने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। खाटू श्याम की पवित्र ज्योत प्रज्वलित की गई। श्रद्धालुओं ने ज्योत दर्शन किए। श्याम कीर्तन में हजारों लोग शामिल हुए।
मासूम बच्ची के लिए जुटाए 50 हजार रुपये
संस्था के पंडाल में इंदौर की बेटी अनिका के माता-पिता भी पहुंचे और लाल गेट के राजा से बेटी के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। संस्था संयोजक व नगर निगम सभापति रवि जैन ने भी नागरिकों से अपील कि इस बेटी के लिए अपनी श्रद्धानुसार सहयोग राशि दें, ताकि उसका उचित उपचार हो सके। लोगों ने भी एक अपील पर 50 हजार रुपये जुटाए। बच्ची को एसएमए टाइप 2 बीमारी है, जिसमें मांसपेशियां कमजोर हो जाती है। इसका इंजेक्शन लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपये का है, जो अमेरिका में मिलता है। मप्र सरकार सहित विभिन्न संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, लोगों द्वारा मदद की जा रही। अब तक नौ करोड़ 31 लाख रुपये जनसहयोग से जुटाए गए हैं। लाल गेट के राजा के दरबार में जब बच्ची व उसके माता-पिता आए तो लोगों ने यही प्रार्थना की कि श्रीगणेश जल्द बच्ची को स्वस्थ करे।
तिथियों के अनुसार तय होते हैं कार्यक्रम
संस्था सिद्धिविनायक के संयोजक रवि जैन ने कहा कि संस्था तारीख नहीं, तिथियों से भी काम करती है। संस्था का पूरा आयोजन तिथि अनुसार होता है। हम तारीख और वार मैच करते हैं। तेजा दशमी पर कबीर भजनों की प्रस्तुति हुई तो एकादशी पर खाटू श्याम का कीर्तन रखा गया। इसी तरह अन्य सांस्कृतिक आयोजन हो रहे। 56 भोग पहले 556 भोग में तब्दील हुए और अब 1156 भोग लगे। यह पूरे शहर की आस्था है जो लाल गेट के राजा के दरबार में आकर हाजिरी लगाते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...