Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मन की बात आयोजन में देवास जिला लगातार 13 वीं बार प्रदेश में प्रथम

मन की बात आयोजन में देवास जिला लगातार 13 वीं बार प्रदेश में प्रथम

देवास। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के आयोजन में देवास जिले ने लगातार 13 वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव का स्वागत कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

यह उपलब्धि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. रायसिंह सेंधव के नेतृत्व में जिलेभर में संगठनात्मक सक्रियता, कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद तथा प्रत्येक बूथ तक कार्यक्रम की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों का परिणाम है। जिले के कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम के आयोजन एवं प्रसारण को लेकर निरंतर सक्रिय सहभागिता निभाई।
लगातार 13 वीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करना देवास जिले के प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा को प्रदर्शित करता है। इस उपलब्धि से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का वातावरण है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि यह सम्मान देवास जिले के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। संगठन सर्वोपरि है और कार्यकर्ता ही संगठन की शक्ति हैं। सेवा एवं संगठन के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ता निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...