Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सेना भर्ती रैली की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा----कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, देवास में 17 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित होगी सेना भर्ती रैली

सेना भर्ती रैली की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा
----
कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, देवास में 17 अक्टूबर से 02 नवंबर तक आयोजित होगी सेना भर्ती रैली
देवास, 26 सितंबर 2026/ दिनांक 17 अक्टूबर 2026 से 02 नवंबर 2026 तक कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम, देवास में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इसी क्रम में भर्ती रैली की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गत दिवस को भर्ती स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेना भर्ती कार्यालय के श्री संजय शर्मा, ब्रिगेडियर श्री मोहित कुमार जैन, सब मेजर श्री घनश्याम जी नेगी, श्री विजेन्द्र बिजोलिया, प्रभारी उपसंचालक, उज्जैन एवं प्रभारी जिला रोजगार अधिकारी, देवास द्वारा संयुक्त रूप से भर्ती स्थल का दौरा किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भर्ती प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं, प्रवेश एवं आवागमन व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया। साथ ही नवीन भर्ती नियमों के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
भर्ती रैली के सफल संचालन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय-सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा अभ्यर्थियों की सुविधा एवं भर्ती प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक समन्वय एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...