विधायक श्रीमंत पवार ने किया 18 करोड की लागत के विकास कार्याे का भूमिपूजन
देवास। नगरवासियों की आवागमन की सुलभ सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार के द्वारा महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं वार्ड पार्षदों व जनप्रतिनिधियों के साथ 18 करोड की लागत से सडक निर्माण कार्याे का भूमिपूजन मंगलवार 1 सितम्बर को किया गया।
विधायक ने दी 18 करोड से सुसज्जित सडकों के निर्माण की सौगात
मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजनान्तर्गत 7 करोड 80 लाख की लागत से गजरा गियर्स चौराहे से बीएनपी गेट तक सीसी रोड व सर्विस रोड के साथ सडक चौडीकरण, डिवाईडर, स्ट्रॉम वाटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, पाथवे निर्माण तथा ग्रीनकृरी के साथ इसी योजना अन्तर्गत 11 करोड 17 लाख की लागत से बीमा तिराहे से कर्मदीप चौराहा तक सडक निर्माण व सडक चौडीकरण, डिवाईडर, स्ट्रॉमवाटर ड्रेन, स्ट्रीट लाईट, सुसज्ज्ति पाथवे निर्माण का भूमिपूजन कर विधायक श्रीमंत पवार ने दी सौगात।
विधायक ने वार्डाे को भी दी विकास कार्याे की सौगात
इसी प्रकार वार्ड 28 नई आबादी गली नम्बर 7 मे 10 लाख 61 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण एवं पेवर्स ब्लाक लगाने, वार्ड 13 सीताराम नगर मे पायोनियर स्कुल के पिछे 10 लाख 65 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य, वार्ड 11 काम्पलेक्स तिराहा से राधाकृष्ण मिल्क सेन्टर अलकापुरी चौराहा तक 24 लाख 80 हजार की लागत से डामरीकरण रोड पर व्हाईट टापिंग करने का कार्य तथा बीमा रोड से मुखर्जी नगर काम्पलेक्स तक 39 लाख 30 हजार की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी विधायक द्वारा उपस्थित अतिथीयों के साथ किया गया।
इन अवसरों पर विधायक श्रीमंत पवार ने अपने उद्बोधन मे कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व मे प्रदेश के साथ हमारे देवास मे भी निरंतर हो रहा है विकास। आज 18 करोड की लागत से देवास के सबसे बडे व्यवस्ततम रोड गजरा गियर्स चौराहा से बीएनपी गेट तक तथा बीमा तिराहा से कर्मदीप चौराहा तक सुसज्जित सीसी रोड निर्माण के साथ अन्य वार्डाे मे विकास कार्याे के भूमिपूजन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को धन्यवाद ज्ञापित करती हुं। देवास शहर के विकास में पूरे मन से विकास कार्य करने आई हुं। कोई भी वार्ड विकास कार्याे से अछूता नही रहेगा। विधायक श्रीमंत पवार ने सडका निर्माण में गुणवत्ता की मानिटरिंग हेतु सभी वार्ड पार्षदों को कहते हुए सीसी रोड निर्माण के ठेकेदार को भी मंच के समक्ष बुलाकर सडक निर्माण को पूरी गुणवत्ता से करने के लिए कहा।
विधायक ने दी एक ओर नई सौगात
विधायक ने कहा कि देवास शहर को चारों तरफ से हाईवे से मिलाने का जो सपना है वह हमारी सरकार साकार कर रही है। इन सडकों के साथ बीएनपी गेट से भी एबी रोड को जोडने का सडक निर्माण कार्य होगा। रसुलपुर चौराहे से बिंजाना वार्ड तक, आवास नगर बीएनपी थाने से सतपुडा स्कुल तक सीसी रोड, पालनगर ने श्री गणेश मंदिर नागदा वार्ड को जोडने वाला सीधा सीसी रोड,माली धर्मशाला से मल्हार पुलिया तक सीसी रोड का निर्माण कार्याे का आगामी विधायक निधि से 10 करोड की लागत से कार्य आरंभ किया जावेगा।
शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे भी हो रहे हैं विकास कार्य
विधायक श्रीमंत पवार ने अपने उद्बोधन में देवास शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रो मे भी हर पंचायत को 20 लाख की लागत से किये जाने वाले विकास कार्याे मे डोम बनाकर देने का भी उल्लेख किया तथा सभी रहवासियों को बधाई दी महापौर श्रीमती गीता अग्रवाल ने सभी रहवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव व विधायक श्रीमंत पवार का दी गई सौगात पर आभार माना। सभापति श्री जैन ने विकास कार्याे के भूमिपूजन के अवसरों पर कहा कि हमारा सौभाग्य है कि राजमाता के नेतृत्व में सुन्दर सुसज्जित शहर के सबसे चौडे रोड को निार्मण हो रहा है। विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर सभी रहवासियों को बधाई देते हुए विस्तृत रूप से किये जाने वाले विकास कार्याे की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष श्री सेंधव ने शहर के दो बडे सडक निर्माण कार्याे के साथ निरंतर किये जा रहे विकास कार्याे के लिए विधायक को दिया धन्यवाद।
इन अवसरों पर निगम लोक निर्माण समिती अध्यक्ष गणेश पटेल, स्वास्थ्य समिती अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिहं बैस, वार्ड पार्षद व निगम शहरी गरीबी उपशमन विभाग समिती अध्यक्ष शीतल गेहलोत, जिला महामंत्री व वार्ड पार्षद राजेश यादव, वार्ड पार्षद विकास जाट, भूपेश ठाकुर, अकिला अजबसिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहूल पवार,आशुतोष जोशी, पार्षद राहूल दायमा, राजा अकोदिया, महेश फुलेरी, एल्डरमेन चेतन योगी, दिनेश सांखला, पार्षद प्रतिनिध राज वर्मा, संजयसिंह ठाकुर के साथ जिला महामंत्री मनीष सोलंकी विजयसिहं पवार, पूर्व जिलध्यक्ष बहादुर मुकाती,राजीव खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष सुरेश सिलोदिया, देवेन्द्र नवगोत्री, नवीन सोलंकी, शुभम चौहान, मधु शर्मा, मनोरमा सोलंकी, सचिन जोशी, मनोज राय, अशोक पोरवाल, मुकेश योगी, राकेश ठक्कर, नमन जी, विपुल अग्रवाल, श्रीकांत खरे, कमल निगम, जितेन्द्र जायसवाल के साथ बडी संख्या मे रहवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रमों का आभार शीतल गेहलोत व राजेश यादव ने माना।

0 Comments