लायंस क्लब देवास गोल्ड की सेवा सप्ताह बैठक संपन्न, 2 से 8 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्य
देवास। लायंस क्लब ऑफ देवास गोल्ड की सेवा सप्ताह संबंधी बैठक लायन नेहा छाबड़िया के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें 14 सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा सप्ताह के कार्यक्रमों की विस्तृत योजना बनाई गई। सदस्यों ने सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया। लायन नेहा छाबड़िया ने सभी का स्वागत किया।
बैठक में पूर्व महापौर लायन रेखा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष लायन सोफिया कुरैशी, अध्यक्ष लायन संगीता गोयल,कोषाध्यक्ष लायन नेहा छाबड़िया, प्रथम उपाध्यक्ष लायन तरुणा जाट, लायन लक्ष्मी राव, लायन हीना राठौर,लायन
समीरा नईम,लायन कविता चौबे,लायन
कुसुम अग्रवाल,लायन शकुंतला बालवानी
लायन अनीता भाटिया,लायन अर्चना शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

0 Comments