Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्री राजपूत करणी सेना ने मनाया 20 वां स्थापना दिवस

श्री राजपूत करणी सेना ने मनाया 20 वां स्थापना दिवस
देवास। श्री राजपूत करणी सेेना जिला कार्यालय ग्राम खटाम्बा पर श्री राजपूत करणी सेना का 20 वें स्थापना दिवस पर संस्थापक स्व. लोकेन्द्रसिंह कालवी की याद में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं ने शपथ भी ली। संगठन जिलाध्यक्ष देवेन्द्रसिंह ने बताया कि हम संगठन का स्थापना दिवस मना रहे हैं। श्री राजपूत करणी सेना की स्थापना लोकेन्द्रसिंह कालवी ने 23 सितम्बर 2006 को की थी। हम श्री कालवी के विचारों पर चलते रहेंगे, समाज और देश के लिए हम सदैव खड़े रहेंगे। यूजीसी जैसे काले कानून का हम पूर्ण रूप से विरोध करते हैं हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपालसिंह मकराणा के साथ हम हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। विगत दिनों प्रदेश अध्यक्ष विशालसिंह रघुवंशी के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सवर्ण यात्रा देशनोक बिकानेर से जयपुर तक व पानीपत से चंडीगढ तक निकाली गई थी जिसमे हमारी टीम पूरे समय मौजूद रही । बहुत जल्द ही मध्यप्रदेश में भी यात्रा प्रारंभ करेंगे। इस अवसर पर राजवीर सिंह, सावरा बन्ना , सुमित बन्ना, गणपत सिंह, भीम सिंह, अजय भोले, नैतिक बन्ना, आयुष चौधरी, तुसार बन्ना, देवराज बन्ना, चिराग़, हनी सिंह ,चिराग़ बन्ना आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...