अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई: कार से 22 पेटी देशी-विदेशी मदिरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
-------
जब्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 3 लाख 93 हजार रुपए
देवास:आबकारी विभाग के दल ने देवास के खारी बावड़ी, अखाड़ा रोड, मालीपुरा क्षेत्र में कार्रवाई कर एक कार की तलाशी लेते हुए 20 पेटी देशी मदिरा प्लेन एवं 02 पेटी व्हिस्की, कुल 198 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उक्त मदिरा को इंदौर से अवैध रूप से संग्रह कर परिवहन किया जा रहा था। इस पर दोनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जब्त मदिरा प्रथम दृष्टया इंदौर जिले की सप्लाई वाली प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है। जब्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 93 हजार रुपए है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक श्री प्रेम यादव, श्री राजाराम रायकवार एवं श्री दीपक धुरिया तथा आबकारी आरक्षक श्री निहाल खत्री, श्रीमती निकिता परमार एवं सैनिक श्री अनिल चौहान शामिल रहे।

0 Comments