Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड 37 में पोषण प्रदर्शनी और बाल भोज का आयोजन

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड 37 में पोषण प्रदर्शनी और बाल भोज का आयोजन
देवास। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री साबिर अहमद सिद्दीकी एवं सेक्टर पर्यवेक्षक सुश्री दिलशाद शेख के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास परियोजना देवास दक्षिण के वार्ड 37 में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा सोलंकी और जूनियर मंडल अध्यक्ष श्रीमती मधु शर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक माह तक चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। श्रीमती वीणा महाजन ने बाल कल्याण समिति और सखी सेंटर के बारे में बताया।

वार्ड पार्षद श्रीमती खुशबू वर्मा की उपस्थिति में प्रथम दिवस बच्चों की गतिविधियां, सुरजना का पौधारोपण, जनकल्याणकारी योजनाओं पर संवाद, बाल भोज, फल-मिठाई वितरण और पोषण माह के तहत पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शनी लगाई गई। पर्यवेक्षक दिलशाद शेख ने मोटे और सस्ते अनाज से पौष्टिक व्यंजन बनाने की जानकारी दी। अतिथियों ने वार्ड 37 की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मान किया।
संचालन प्रेरणा म्हसांगे ने किया और आभार प्रीति चौरसिया ने माना। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सविता गुप्ता, ज्योति खत्री, ज्योति चौहान, ममता गोटी, नीता, शबनम सहित सभी सहायिकाओं का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...