7 वीं सब-जूनियर रग्बी जिला चैम्पियनशिप में सिटी कॉन्वेंट बना विजेता
देवास:सिटी कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर रग्बी के मैदान में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।7वीं सब-जूनियर रग्बी जिला चैम्पियनशिप में सिटी कॉन्वेंट की टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय दिया। खिलाड़ियों की मेहनत और निरंतर अभ्यास का परिणाम उन्हें इस शानदार उपलब्धि के रूप में प्राप्त हुआ।
टीम की इस सफलता में कोच मोना धाकड़ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने निरंतर मेहनत, कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया। टीम एवं विद्यालय के प्रति उनके समर्पण और परिश्रम ने एक बार फिर टीम को चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यालय परिवार ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों एवं कोच मोना धाकड़ को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए निरंतर बेहतर अवसर और सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।

0 Comments