Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सीआईए की बेटियों ने रोप स्किपिंग नेशनल में लहराया परचम, जीते 8 मेडल

सीआईए की बेटियों ने रोप स्किपिंग नेशनल में लहराया परचम, जीते 8 मेडल
देवास। सेंट्रल इंडिया एकेडमी की छात्राओं ने सीबीएसई राष्ट्रीय रोप स्किपिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन कर 4 स्वर्ण और 4 रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
विद्यालय के कार्यपालन अधिकारी आकाश अरोड़ा ने बताया कि यह प्रतियोगिता द्रोण एकेडमी, राहाता, शिरडी (महाराष्ट्र) में आयोजित हुई थी, जिसमें 8 राज्यों के 135 सीबीएसई स्कूलों के 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
अंडर-19 बालिका वर्ग की डबल डच स्पीड रिले में रजनी गौर, सिद्धि हलदार, एंजेल बनवाड़िया और ऐश्वर्या नायक ने प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में कृतिका पराड़कर, देवांशी चौधरी, गीतिका पाठक और तनुष्का डोडिया ने द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक अपने नाम किया।
इस उपलब्धि पर प्राचार्या रीटासिंह, निदेशक चरनजीत सिंह अरोड़ा और समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों एवं कोच विनय नायर को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...