Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता आयोजित

मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति की जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता आयोजित

देवास। मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं पद्मजा हायर सेकेण्डरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। प्रतियोगिता में देवास जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए काव्यपाठ, एकल लोकगीत, वाद-विवाद एवं चित्रांकन से शब्दांकन जैसी साहित्यिक एवं रचनात्मक विधाओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पद्मजा स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता शासकीय महाविद्यालय इंदौर की सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. संध्या वाजपेयी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शासकीय महाविद्यालय इंदौर के पूर्व प्राचार्य डॉ. अशोक वाजपेयी उपस्थित रहे। वहीं प्रसिद्ध साहित्यकार श्री मनीष वैद्य विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध भू-जल वैज्ञानिक हिमांशु कुमावत, लेखिका मंजू जैन एवं साहित्यकार मीना विजयवर्गीय शामिल रहे। अतिथियों का परिचय जिला राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के संयोजक श्रवण कुमार कानूनगो ने कराया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. संध्या वाजपेयी ने हिंदी भाषा के उत्थान एवं प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से छात्राओं को प्रेरित किया। विशेष अतिथि मनीष वैद्य ने लुप्त होती लोकभाषाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों से इनके संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि डॉ. अशोक वाजपेयी ने विद्यार्थियों से परिसंवाद करते हुए मातृभाषा को जीवन में सर्वोच्च महत्व देने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिताओं के परिणामों में वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष एवं विपक्ष दोनों वर्गों में छात्रा हर्षिता चौधरी एवं पीनल पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एकल लोकगीत में आदित्य दुबे, काव्यपाठ में ओशिन चौधरी तथा चित्रांकन से शब्दांकन प्रतियोगिता में शालिनी सरकार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ट्रॉफी, प्रशस्ति-पत्र एवं नगद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में डॉ. कोमल जैन, रेखा वर्मा, प्रेमनाथ तिवारी, सुरेश बैरागी, रायसिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में विकास देशमुख, शशिकांत नकसवाल, प्रतीक्षा वर्मा, अपूर्वा प्रचंड एवं हिमांशु जैन का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रभाषा प्रचार समिति जिला देवास की उपाध्यक्षा सोफिया कुरैशी ने किया। अंत में म.प्र. राष्ट्रभाषा प्रचार समिति जिला देवास के उपाध्यक्ष स्वप्निल जैन ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...