Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
देवास। गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए देवास पुलिस ने जिले भर के गणेश पंडालों का निरीक्षण किया।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों ने अपने क्षेत्र के प्रमुख पंडालों और थाना-चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के सभी पंडालों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान आयोजन समितियों से संवाद कर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर आवश्यक समझाइश दी गई। स्थानीय बैंक नोट प्रेस रोड पर नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल एवं टी आय शशिकांत चौरसिया ने आयोजन स्थल पर पहुंचकर आयोजकों को निर्देश दिए,
निरीक्षण में पंडालों के प्रवेश-निकास मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, विद्युत तारों की सुरक्षा, अग्निशमन संसाधनों और आपात निकासी व्यवस्था को देखा गया। आयोजकों को खुले व क्षतिग्रस्त तारों का उपयोग न करने, विद्युत उपकरणों को पानी से सुरक्षित रखने, अग्निशमन यंत्र रखने, प्रवेश-निकास मार्ग अवरोधमुक्त रखने और महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
भीड़ प्रबंधन के लिए स्वयंसेवक तैनात करने, प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी लगाने, संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को देने, वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग और ध्वनि विस्तारक यंत्रों का नियमों के अनुसार उपयोग करने की समझाइश दी गई। विसर्जन के दौरान निर्धारित मार्ग, समय और चिन्हित स्थलों का पालन करने को भी कहा गया।
देवास पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गणेशोत्सव को श्रद्धा, अनुशासन और सौहार्द के साथ मनाएं, अफवाहों पर ध्यान न दें, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करें और आपात स्थिति में डायल-112 या संबंधित थाने पर सूचना दें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...