उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई शाखा का शुभारंभ, महापौर ने किया उद्घाटन
देवास : शहर के डायमंड टावर में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की नई देवास शाखा का शुभारंभ आज गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।
शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि स्मॉल फाइनेंस बैंक पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को बैंकिंग सिस्टम से जोड़ने और वित्तीय सेवाएं आम लोगों तक पहुंचाने में सहायक होगा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक संस्था के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश पाराशर ने कहा कि बैंक गरीब, मजदूर और छोटे किसानों को मुख्यधारा की अर्थव्यवस्था से जोड़ेगा। वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट इंडिया की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती आभा निगम ने कहा कि नए बैंक खुलने से ग्रामीण और कस्बाई युवाओं को रोजगार मिलता है और छोटे लोन से महिलाएं अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी श्री गंगासिंह सोलंकी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बैंक शाखा प्रमुख ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई शाखा के साथ बैंक देवास में सेवा, विश्वास और विकास की दिशा में बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। उद्घाटन समारोह में बैंक के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 Comments