Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

वेयरहाउसिंग सेक्टर की चुनौतियों पर मंथन, देवास वेयर हाउस एसोसिएशन की अहम बैठक सम्पन्न

वेयरहाउसिंग सेक्टर की चुनौतियों पर मंथन, देवास वेयर हाउस एसोसिएशन की अहम बैठक सम्पन्न

देवास। 31 अगस्त को खातेगांव में नेमावर रोड स्थित श्री वृंदा  होटल में जिलाध्यक्ष कैलाश टाडा एवं खातेगांव गोदाम संचालकों द्वारा  संपन्न हुई जिसमें देवास जिले के सभी गोदाम संचालकों ने उपस्थित होकर गोदाम संचालन में निरंतर व्याप्त समस्याओं गोदाम में भंडारित अनाज में नमी गणना के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया (एसओपी) को विगत पांच वर्षाे से अमान्य किया जा रहा है एसओपी को अधिक जटिल कर दिया गया है। भारत शासन एवं म.प्र. शासन द्वारा लगातार सरलीकरण के प्रयास के बाद भी आज तक निराकरण नहीं हो सका है। प्रदेश के लगभग 8000 गोदाम संचालकों को हजारों करोड़ की पेनल्टी लगाई गई जिसे गोदाम किराये से काटा जा रहा है। विगत दो वर्षाे से गोदाम स्तरीय खरीदी का कमीशन प्राप्त नहीं हुआ है। विपणन वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 का किराया नियमित प्राप्त नहीं हो रहा है। विपणन वर्ष 2022-23 का भंडारण किराया (मार्क फेड),2023-24 मूंग का किराया (नेफेड) से प्राप्त नहीं हुआ है। भारतीय खाद्य निगम द्वारा केन्द्रीय पुल में गोदाम संचालकों को बिना सूचना दिए रेक द्वारा भुगतान लेने पर असमंजस की स्थिति बनती है साथ ही अधिकारियों द्वारा बिना उचित कारण के गोदामों को ब्लेक लिस्ट किया जाता है करना अनेको समस्याओं के निराकरण के लिए जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश ठाकुर द्वारा सभी संचालकों को एकजुट होकर समस्त समस्याओं के निराकरण करने का संकल्प दिलाया गया। बैठक में देवास, टोंकखुर्द, सोनकच्छ, हाटपीपल्या, बागली, कन्नौद, सतवास, खातेगांव सभी जगहों से गोदाम संचालक उपस्थित हुए। समस्याओं के समाधन के लिए मार्गदर्शक में म.प्र. वेयरहाउसिंग एवं लाजिस्टिक कार्पाे फील्ड एसोसिएशन प्रदेशअध्यक्ष दिलीपसिंह राजपूत, आकाश व्यास, टिंकु मुझाल, राकेश करोडा ने उपस्थित होकर नियमित रूप सेे रिकार्ड संधारण की सलाह दी। कार्यक्रम में सरमंडल नेमावर, हरिओम पंवार, गोविंद गर्ग कन्नौद, राजाराम यादव, निलेश यादव, ओमप्रकाश बैरवा, दीपक शर्मा, जितेन्द्रसिह गालोदिया सचिव, योगेश जोशी, सोनू नाहर, रामपालसिंह, सुरेेन्द्रसिंह झाला, कांतिलाल मंडलोई, हर्ष परमार व अन्य सभी साथी उपस्थित रहे। आभार संजय अग्रवाल खातेगांव ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...