Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

स्व. तुकोजी राव पवार शासकीय विज्ञान महा. में हरित गणेश कार्यशाला का आयोजन

स्व. तुकोजी राव पवार शासकीय विज्ञान महा. में हरित गणेश कार्यशाला का आयोजन
देवास। स्व. तुकोजी राव पवार शासकीय विज्ञान महा. देवास के इको क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में प्राचार्य प्रमोद कुमार पलाश्या के मार्गदर्शन एवं प्रभारी प्रो. शिवानी पटेल के दिशानिर्देश में माटी गणेश हरित गणेश की प्रतिमा (मूर्ति) बनाने के कि प्रतियोगिता आयोजित कि गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण अनुकूल भगवान श्री गणेश कि प्रतिमा निर्माण, प्राकृतिक रंगो के उपयोग तथा जल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर प्राचार्य प्रमोद कुमार पलाश्या द्वारा प्राकृतिक संसाधनो के संरक्षण एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक किया गया। इस सफल एवं उत्कृष्ट तैयारी प्रो. शिवानी पटेल द्वारा किया गया एवं ग्रीन गणेश की अवधारणा से अवगत कराया गया।                    प्रतियोगिता मे राशिका भण्डारी प्रथम, पूजा गुप्ता द्वितीय, नन्दनी गुर्जर , दीपिका तंवर तृतीय स्थान पर रहे। वैष्णवी शर्मा सहित अनेक विद्यार्थियों ने सक्रिय  सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. ममता पथराडे, डॉ. ममता शाक्य, प्रो. श्याम कापडे़, प्रो. गिरिश शिव, प्रो. खुशबु पुरोहित, प्रो. मनोज मुवेल, प्रो.अंकुर विश्वकर्मा, प्रो. उषा गौड, प्रो. नुरबी खान,प्रोफ.नाजनीन, जैद अहमद, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. पूर्णिमा करिल, नलिनी सोनी,बसंत कटारे, दिपक गुप्ता, विमल बरूआ, नितिन यादव, बाबूलाल पटेल, उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि रुपरेखा प्रो. शिवानी पटेल ने रखी, आभार प्रो. गणेश कुशवाह ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...