Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला जेल देवास में हारमोनियम बिट्स ग्रुप ने प्रस्तुत किया गीत-संगीत

जिला जेल देवास में हारमोनियम बिट्स ग्रुप ने प्रस्तुत किया गीत-संगीत

देवास। जिला जेल देवास में आज बंदियों के मनोरंजन, मानसिक विकास तथा जेल से रिहाई के उपरांत समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापना के उद्देश्य से हारमोनियम बिट्स ग्रुप, उज्जैन द्वारा गीत-संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में संस्था की सदस्य श्रीमती प्रीति दीक्षित, माधुरी वासनिक, दीपा वर्रा, खुशबु लोधी, संगीता लोधवाल, अभिषेक वैध, रोमेश सिंग एवं प्रियंका दुबे ने अपनी संगीतमय प्रस्तुतियों से बंदियों का मनोरंजन किया। इस दौरान जेल कर्मचारी विजय सिंह बारिया, बाबूलाल वर्मा, प्रमुख मुख्य प्रहरी, रामस्वरूप राय, मुख्य प्रहरी एवं हितेश चौहान, प्रहरी व पूजा कन्नौजे, प्रहरी द्वारा भी अपने गीतों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों द्वारा गीत-संगीत के माध्यम से सकारात्मक सोच एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व का संदेश भी दिया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री विद्याभूषण ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन ही नहीं, बल्कि एक प्रभावी थेरेपी के रूप में भी कार्य करता है। संगीत बंदियों की मानसिक स्थिति में सुधार लाने, उनके मानसिक विकास को बढ़ावा देने तथा जेल से रिहाई के बाद समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जेल अधीक्षक विद्याभूषण द्वारा हारमोनियम बिट्स ग्रुप के सभी सदस्यों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम वर्मा, प्रहरी द्वारा किया गया, जबकि अनिल दुबे, जेलर ने उपस्थित अतिथियों एवं संस्था के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पत्रकार योगेश एवं आभा निगम भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य बंदियों के भीतर सकारात्मक ऊर्जा, रचनात्मकता एवं सामाजिक जुड़ाव की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाये रखने में श्री विजय सिंह बारिया एवं बाबूलाल वर्मा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...