देवास। पर्युषण के पांचवा दिन स्थानक में विराजमान पपु प्रेक्षा जी महाराज साहब व हेमप्रभा महाराज साहब के सानिध्य में महावीर भवन स्थानक भगवान महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के रूप में मना। इस अवसर पर बच्चों एवं समाज जनों द्वारा उपवास एकासना ,भक्ति के साथ सुंदर एवं भावपूर्ण नृत्य-नाटिका प्रस्तुत किया गया । इसमें भगवान महावीर स्वामी के च्यवन से गर्भहरण एवं जन्म तक के संपूर्ण घटनाक्रम को नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से जीवंत किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में म. सा. जी ने अंतगढ़ सूत्र का वाचन किया। नाटिका में शोभित जैन एवं पायल जैन ने राजा सिद्धार्थ एवं रानी त्रिशला की भूमिका निभाई, जबकि नन्ही बालिका मिराया संचेती ने भगवान महावीर स्वामी का रूप धारण किया। रागिनी चौधरी, रुचि चौधरी, सुरभि चौधरी एवं अश्विनी महाजन ने परिवारजनों की भूमिका निभाई। नन्ही नन्ही बालिकाओं हारा बहुत सुंदर मनमोहक जन्मोत्सव नृत्य प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम मे बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थित रहे दिन भर भक्तिमय गतिविधि के बीच हर्ष उल्लास के साथ पर्युषण पर्व की बेला चल रही उपरोक्त जानकारी स्थानक वासी जैन समाज की अध्यक्ष संगीता राहुल चौधरी ने दी।

0 Comments