Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

एशियन गेम्स में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले देवास के जय मीणा से कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने की भेंट----------- कोच एवं विश्वामित्र अवार्डी श्री सुदेश सांगते को भी प्रेषित की शुभकामनाएं

एशियन गेम्स में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाले देवास के जय मीणा से कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने की भेंट
-----------
 कोच एवं विश्वामित्र अवार्डी श्री सुदेश सांगते को भी प्रेषित की शुभकामनाएं
देवास, 28 सितंबर 2026 (शकील कादरी) कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गहलोत ने आईची-नागोया, जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में भारत को सॉफ्ट टेनिस में ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाने वाले देवास के खिलाड़ी श्री जय मीणा एवं भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम के कोच तथा विश्वामित्र अवार्डी श्री सुदेश सांगते से भेंट की। कलेक्टर श्री ऋतु राज सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने श्री जय मीणा एवं श्री सुदेश सांगते को एशियन गेम्स में भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि खिलाड़ी श्री जय मीणा की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से देवास का नाम देश एवं अंतरराष्ट्रीय खेल पटल पर गौरवान्वित हुआ है। उनकी सफलता जिले के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम के कोच के रूप में श्री सुदेश सांगते का योगदान भी देवास के लिए गौरव का विषय है।
एशियन गेम्स-2026 में सॉफ्ट टेनिस में भारत को ऐतिहासिक कांस्य पदक दिलाकर श्री जय मीणा ने देवास सहित पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण से युवा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सफलता हासिल कर सकते हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री गेहलोद ने श्री जय मीणा एवं श्री सुदेश सांगते को पुनः शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियाँ जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...